ताज़ा ख़बर

यूपी में सिर्फ कांग्रेस का शोर और पीके का जोर, छह लाख नए कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

लखनऊ (अंकुर सिंह)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी जमीन तलाशने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। पार्टी ने यूपी चुनाव में रणनीति बनाने की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर के हाथों में दी है और अब वह रंग भी लाने लगी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो छह लाख से अधिक नए कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं जोकि प्रशांत किशोर की मेहनत का नतीजा है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही बूथ लेवल कार्यकर्ताओं पर काफी जोर देती है। बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी चुनाव जीतने का दम भी भरती है। लेकिन भाजपा की नीति को कांग्रेस भी अपना रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ताओं को शामिल करने का फैसला लिया था, ऐसे में इतनी बडी संख्या में कार्यकर्ताओं का पार्टी में आना बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। नए कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद प्रशांत किशोर को प्रदेशभर में 1.2 लाख बूथ स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया था, यह बूथ प्रदेश के 75 जिलों में बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 405 सीटों पर 7000 लोगों ने पार्टी के टिकट के लिए अपना आवेदन किया है। लेकिन इन लोगों को लक्ष्य दिया गया है कि अपनी क्षमता को दिखाएं और बड़ी संख्या में पार्टी में कार्यकर्ताओं को शामिल कराएं। एक कांग्रेस नेता का कहना है कि स्थित काफी खराब थी, ऐसा वक्त भी आ गया था जब हम बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं को खो रहे थे, लेकिन पिछले कुछ समय में नए कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। साभार वन इंडिया
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: यूपी में सिर्फ कांग्रेस का शोर और पीके का जोर, छह लाख नए कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in