ताज़ा ख़बर

बॉलीवुड के 'दबंग' की परछाई बनने वाले शेरा के बारे में आप भी जानें...

मुम्बई। अभिनेता सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा हिरासत में हैं। उसके खिलाफ शि‍कायत दर्ज कराई गई है कि उसने बंदूक दिखाकर धमकाया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि शेरा ने उसकी गर्दन की हड्डी तोड़ी है। बता दें कि पिछले 18 साल से गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान की हिफाजत कर रहे हैं। इतना लंबा अर्सा साथ रहने के बाद वह सलमान के लिए एक कर्मचारी भर नहीं रह गए हैं। सलमान उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। शेरा को सलमान की परछाई कहा जाता है। दरअसल, सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। इसके लिए कई बार वह पांच-पांच किमी तक पैदल चलते हैं। शेरा का सलमान के साथ इमोशनल बॉन्ड इतना है कि फिल्म 'बॉडीगार्ड' को सलमान ने शेरा को समर्पित किया था और इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में दोनों साथ डांस करते दिखे थे। बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मि. मुंबई और जूनियर मि. महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके शेरा सलमान के साथ हर समय होते हैं। वहीं शेरा ने एक बार कहा था कि वह मरते दम तक सलमान खान के साथ रहेंगे। उनकी अपनी सिक्युरिटी कंपनी भी है, जिसका नाम उन्होंने अपने बेटे 'टाइगर' के नाम पर रखा है। यह कंपनी बॉलीवुड स्टार्स को सुरक्षा मुहैया कराती है। बताया जाता है कि पिछले साल सलमान के कहने पर उन्होंने विजक्राफ्ट नाम की इवेंट कंपनी भी खोली है। कहा जाता है कि सलमान के बॉडीगार्ड बनने से पहले वे हॉलीवुड स्टार्स की सिक्युरिटी किया करते थे। सलमान खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'सुल्तान' में शेरा के बेटे टाइगर ने काम किया है। वह फिल्म से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर इस फिल्म से जुड़े थे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बॉलीवुड के 'दबंग' की परछाई बनने वाले शेरा के बारे में आप भी जानें... Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in