ताज़ा ख़बर

पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर सकती हैं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने उम्मीद जताई है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनावों में रायबरेली और अमेठी के साथ दूसरी जगह भी प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी अभी तक सिर्फ अमेठी और रायबरेली में प्रचार करती रही हैं। पार्टी को उम्मीद है कि प्रियंका गांधी के प्रचार की कमान संभालने के बाद कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। पार्टी ज्यादा सीट जीतने में सफल होगी। आजाद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी के अलावा दूसरी जगह भी प्रचार करें। आजाद का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि, चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे प्रशांत किशोर प्रियंका गांधी को विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा बनाने की वकालत करते रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधा वाड्रा अमेठी और रायबरेली के अलावा दूसरी जगह प्रचार करती हैं, तो मतदाताओं में भी पार्टी को लेकर भरोसा पैदा होगा। पिछले 15 वर्षों में पार्टी अपने वोट बैंक में सिर्फ तीन प्रतिशत का इजाफा कर पाई है। 2002 के चुनाव में पार्टी को 8.96 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि 2012 में 11.65 फीसदी वोट मिले।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर सकती हैं प्रियंका गांधी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in