ताज़ा ख़बर

सामने आया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पैच-अप का कारण!

नई दिल्ली। हाल ही संपन्न वर्ल्ड टी 20 टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे क्रिकेटर विराट कोहली का उनकी बॉलीवुड दोस्त अनुष्का शर्मा के साथ पैच-अप हो गया है। मुंबई में दोनों ने एक रेस्तरां में डिनर किया और अपने-अपने काम पर निकल गए। अब तमाम रिपोर्टों के अनुसार विराट कोहली काफी समय से अनुष्का पर यह दबाव बना रहे थे कि वह अपना बॉलीवुड करियर छोड़ दें, लेकिन अनुष्का, जो फिलहाल अपने करियर में चरम पर हैं, को यह नागवार गुजरा और धीरे-धीरे दो बड़ी हस्तियों की करीबियां खत्म हो गई। दोनों एक-दूसरे से दूर हो गए। लेकिन अब विराट ने अपनी यह जिद छोड़ दी है और वे यही चाहते हैं कि अनुष्का उनके साथ रहें। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों में पैचअप का एक कारण बॉलीवुड का दबंग सलमान खान भी हैं। अनुष्का शर्मा जल्द ही सलमान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में दिखाई देंगी। मुंबई में रेस्तरां में डिनर के बाद दोनों अलग-अलग गाड़ी में निकले जरूर थे, लेकिन दोनों ही सलमान खान के घर गए थे। कहा तो यह भी जा रहा है कि सलमान खान ने दोनों की भावनाओं को समझा और शायद वे खुद को भी एक कारण मान रहे होंगे, क्योंकि सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में काम करते हुए अनुष्का काफी बिजी हो गईं थीं और उन्होंने विराट को लिए ज्यादा समय नहीं निकाला। एशिया कप से पहले विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी, जो मंजूर हो गई थी, लेकिन अनुष्का ने शूटिंग का हवाला देकर विराट के लिए समय नहीं निकाला और दोनों में दूरिया बढ़ गईं। बता दें कि कुछ महीनों पहले दोनों के अलग होने की खबरें खूब चर्चा में थीं। विराट (27) और अनुष्का (27) जो काले रंग के कपड़ों में बहुत सुंदर दिख रहीं थी, को मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर देखा गया। फरवरी में ही यह खबर आई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। विराट कोहली ने अनुष्का को फॉलो करना बंद कर दिया था। विराट ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनुष्का को फॉलो करना बंद कर दिया था, लेकिन अनुष्का अभी भी विराट को फॉलो कर रही हैं। दोनों में कड़वाहट की वजह पैसों को भी बताया जा रहा था। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने ऐसी तस्वीर भी पोस्ट की थीं, जिसको लेकर इस प्रकार की चर्चा को बल मिला था। बाद में यह तस्वीर विराट कोहली ने डिलीट कर दी थी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: सामने आया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पैच-अप का कारण! Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in