ताज़ा ख़बर

कन्हैया के कांग्रेस कनेक्शन से सकते में पार्टियां, राहुल गांधी से मिले छात्र नेता

नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। ये मुलाकात सुबह साढ़े 11 बजे हुई। कन्हैया ने राहुल से मिलने के लिए वक्त मांगा था जिसके बाद आज ये समय तय किया गया। इस मुलाकात के कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बज गया है। अब ऐसे में इस मुलाकात के कई तरह के सियासी मायने निकलते हैं। बता दें कि लेफ्ट के लीडर्स के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही वो पहले शख्से थे जो जेएनयू में देश विरोधी नारे लगने के बाद जेएनयू पहुंचे थे। राहुल गांधी जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के गिरफ्तार होने के बाद उसके समर्थन में जेएनयू गए थे। उसी के बाद कन्हैया ने ही राहुल से मुलाकात का समय मांगा था। हालांकि इस मुलाकात की वजय क्या है इस बारे में अभी किसी को नहीं पता है। रविवार रात जेएनयू कैंपस पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी कन्हैया को हीरो बताया था। हालांकि उनके कन्हैया को भगत सिंह बताने वाले बयान की आलोचना भी खूब हुई लेकिन थरूर ने इसपर माफी नहीं मांगी है। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने के लिए जेएनयू में नौ फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए गए, जिसके बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल दिल्ली उच्च न्यायालय ने उसे छह महीने की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कन्हैया के कांग्रेस कनेक्शन से सकते में पार्टियां, राहुल गांधी से मिले छात्र नेता Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in