ताज़ा ख़बर

महिला ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर स्याही फेंकी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई है। ये घटना तब हुई जब केजरीवाल दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सम-विषय योजना पर लोगों को धन्यवाद देने के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन पर एक महिला ने स्याही फेंकी, हालाँकि वो केजरीवाल के आसपास खड़े लोगों पर ही गिरी। इसके बाद केजरीवाल को ये कहते हुए सुना गया, "उनको छोड़ दीजिए, छोड़ दीजिए...वो किसी घोटाले की बात कर रही हैं, उनसे ले लीजिए कागज़।" महिला ने ख़ुद को आम आदमी सेना नाम के संगठन की पंजाब प्रभारी बताया और दिल्ली में सीएनजी घोटाला होने का आरोप भी लगाया। उधर, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस घटना के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार बताते हुए ट्वीट किया कि 'पहले भी भाजपा ने जब ऐसा किया था तो दिल्ली के लोगों ने आपको जवाब दिया था।' भाजपा की तरफ से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले केजरीवाल पर मार्च 2014 में बनारस में और इससे पहले नवंबर 2013 में दिल्ली में स्याही फेंकी गई थी।
केजरीवाल ने कोई गलत कदम नहीं उठायाः अण्णा हजारे
सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने एक समय अपने नजदीकी रहे अरविंद केजरीवाल का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई गलत कदम नहीं उठाया। हजारे ने कहा कि केजरीवाल एक स्वच्छ चरित्र वाले और आदर्शवादी व्यक्ति हैं, जिन्होंने राजनीति के प्रति आम आदमी के रुख को परिवर्तित किया है। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल एक स्पष्ट चरित्र वाले व्यक्ति हैं, जो राजनीति में नैतिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैंने मुख्यमंत्री के रूप में एक साल के कार्यकाल में उन्हें कोई गलत कदम उठाते नहीं देखा। अण्णा ने कहा कि केजरीवाल इंडिया अगेन्स्ट करप्शन आंदोलन में उनके सहयोगी रहे हैं और वे राजनीति में अच्छे लोगों को लेकर चलने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वह एक आदर्शवादी हैं। मुख्यमंत्री के रूप में अभी तक उनका प्रदर्शन एक सकारात्मक उपलब्धि है। पहले राजनीतिक पार्टी शुरू करना अमीरों का विशेषाधिकार माना जाता था। अरविंद ने राजनीति के प्रति आम आदमी का रुख बदल दिया है। हजारे ने कहा, वह ईमानदार और पारदर्शी हैं। मनीष सिसोदिया भी प्रतिबद्ध र्शवादी हैं। मैं देश की राजनीति को धनबल के प्रभाव से मुक्त होते देखना चाहता हूं।
केजरीवाल की हत्या की साजिश हो रही हैः सिसोदिया 
अरविंद केजरीवाल व कैबिनेट के सदस्यों पर हमला कराने की साजिश रची गई है। पुलिस और बीजेपी के इशारों पर काम कर रही है। ये आरोप उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लगाए। वे छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की घटना के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस व केंद्र सरकार है। उसको एक्शन करना चाहिए। पिछली बार भी ऐसा हुआ था और इसे पीछे कौन लोग हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये घटना कई दृष्टि से खतरनाक घटना है। दिल्ली सरकार का एक कार्यक्रम चल रहा था। वहां हजारों लोग है और कैबिनेट के सदस्य बैठे थे। वहां पर एक भी पुलिस वाला नहीं था। इसी बीच एक महिला आती है। हंगामा करती है और स्याही फेंककर चली जाती है। उन्होंने कहा कि बार-बार पुलिस हाई अलर्ट -हाई अलर्ट चिल्लाती है लेकिन इस घटना से पता चलता है कि पुलिस का हाई अलर्ट कहां है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये घटना यह दिखाती है कि पुलिस अरविंद केजरीवाल पर हमला कराने के लिए तैयार बैठी है। वहां पर पुलिस वाले खड़े हुए तमाशा देख रहे थे। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की साजिश है। बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल व कैबिनेट सदस्यों की हत्या भी करा सकते हैं। वहां पर कोई पुलिस सुरक्षा का इंतजाम नहीं था और हंगामे के बाद कोई पुलिस वाला अलर्ट नहीं हुआ। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम विषम फार्मूले में आम जनता दिल्ली सरकार के साथ रही है। आम आदमी की पार्टी को लोग पंसद कर रहे हैं और ये इनसें संभल नहीं रहा है। इंक फैंकने के बाद वह महिला खुलेआम बाइट दे रही थी। ये बीजेपी की साजिश है। पुलिस की व्यवस्था केंद्र सरकर के पास है। हमारी सरकार वीवीआई की सुरक्षा के खिलाफ है। यह स्याही की जगह तेजाब या बम भी हो सकता था। पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। यह अब तक की दूसरी घटना हो गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और हमारी सुरक्षा भगवान के पास है। पिछली बार की घटना में भी पुलिस ने अब तक कुछ नहीं किया। ये महिला आम आदमी सेना ये तो आम आदमी सरकार के खिलाफ बनी है। ये धरने देने के लिए बनती है। मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के बयान के मामले में उन्होंने कहा कि उनका काम है जो भी वे कहें।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: महिला ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर स्याही फेंकी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in