ताज़ा ख़बर

पेरिस अटैक का मास्टरमाइंड अब्देलहमीद अबाउद पुलिस रेड में मारा गया

पेरिस। फ्रांस के सामने एक के बाद एक चुनौतियां सामने आ रही हैं। शुक्रवार यानि पांच दिन पहले हुए पेरिस हमले के संदिग्ध मास्टरमाइंड अाब्देलहमीद अबाउद को पकड़ने के लिए डाली गई रेड में पुलिस ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए 2 आतंकियों में अबाउद भी शामिल है। एक महिला ने खुद को उड़ा लिया था। संभावना जताई जा रही है कि वह आत्मघाती हमलावर थी। अबाउद की गिरफ्तारी के बाद उत्त री पेरिस में पुलिस का ऑपरेशन खत्मा हो गया। हालांकि पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि इस धरपकड़ में 3 पुलिसकर्मी घायल भी हो चुके हैं। गिरफ्तार किए गए एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने अपार्टमेंट किराए पर दिया था। यह अपार्टमेंट उसने दो उन लोगों को दिया था जोकि 'बेल्जियम से' थे। इस इलाके में सुबह साढ़े चार बजे से हुई फायरिंग के बाद अब यहां सेना की तैनाती कर दी गई है। खत्म हुए आतंकियों में से एक महिला थी जिसने खुद को उड़ा लिया है। इसके अलावा 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के दौरान इस इलाके में 7 धमाकों की आवाज सुनी गई है। पेरिस में बीते शुक्रवार हुए देश के अब तक के सबसे बड़े हमले में 129 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी की जांच के तहत पुलिस ने उत्तरी पेरिस में आतंक विरोधी छापेमारी की थी जिस दौरान वहां अचानक जबरदस्त गोलीबारी होने लगी। दोपहर डेढ़ बजे तक अलग अलग सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक खबर थी कि पुलिस द्वारा पेरिस हमले के 3 और संदिग्ध अरेस्ट किए गए हैं। वहीं, 1 नागरिक की मौत की खबर भी आ रही थी। वैसे इलाका पूरी तरह से सेना और पुलिस के कब्जे में है और एक प्रकार से कर्फ्यू लगा हुआ है। हमलों की जांच में लगे हुए एक सूत्र ने बताया कि उत्तरी पेरिस के सेंट डेनिस इलाके में फ़ायरिंग हुई है। जांच से जुड़़ा यह सूत्र इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि यह अभियान किसे निशाना बनाकर शुरू किया गया था। बुधवार त़ड़के ही यह ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। खबर लिखे जाने तक शूटिंग जारी है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि यह पुलिस और आर्मी की संयुक्त रूप से की गई छापेमारी थी। पेरिस धमाकों में एंटी टेरर रेड जारी की गई है। फिलहाल ऐहतियातन, लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इस बीच, पेरिस हमलों में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। अब यह बात सामने आ रही है कि हमले में एक नौवां संदिग्ध भी शामिल था। फ्रांस पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल पेरिस में बार में बाहर से हुई गोलीबारी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक और संदिग्ध कार में बैठा हुआ दिख रहा है। एयर फ्रांस के पेरिस जा रहे दो विमानों का रास्ता खतरे के चलते बदल दिया गया है। लॉस एंजलिस से पेरिस जा रहे विमान को अमेरिका में उताह के सॉल्ट लेक सिटी ले जाया गया। ये फ़ैसला बम रखे होने की अफवाह के चलते किया गया।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पेरिस अटैक का मास्टरमाइंड अब्देलहमीद अबाउद पुलिस रेड में मारा गया Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in