ताज़ा ख़बर

भारतीय मानव कल्याण महासंघ का उत्तराखंड में विस्तार, अशोक धीमान प्रदेश अध्यक्ष व सुनीता सिंह महिला प्रकोष्ठ प्रमुख बनीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्योराज जीवन का हुआ जोरदार अभिनन्दन 
हरिद्वार। भारतीय मानव कल्याण महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी श्योराज जीवन ने राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़े सामाजिक संगठन भारतीय मानव कल्याण महासंघ का विस्तार करते हुए उत्तराखण्ड राज्य की मुख्य इकाई के अशोक धीमान एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुनीता सिंह की नियुक्ति की है जिनका आज ज्वालापुर के शास्त्री नगर में संयुक्त रूप में भव्य स्वागत किया गया। अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक धींगान ने कहा कि संगठन से समाज सेवा का संदेश मिलता है और मानव को जनसेवा से जोड़कर ही समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। कांग्रेसी विचारधारा और राष्ट्रीय सोच को समाज में जन-जन तक पहुंचाने के लिये दी गई जिम्मेदारी के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय जिम्मेदारी के लिए उनके द्वारा किए गए चयन की सर्वत्र सराहना हो रही है। अभिनन्दन समारोह में पधारे अतिथि एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा समाज की जिम्मेदारी सीधे किसी सरकार पर न डालकर संगठन के माध्यम से जन समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जायेगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह ने मातृशक्ति को संगठित होकर संघर्ष करने का आवाहन करते हुए कहा कि शक्ति स्वरूपा माता-बहनों को घर के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वाह करना होगा और समाज में बराबर की सहभागिता के साथ ही राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भावना से काम करने के लिए ही सामाजिक संगठनों का प्रादुर्भाव हुआ जिसके लिये आज हमारी बहनों ने जो उपस्थिति दर्ज करायी वह नारी जागरूकता की मिशाल कायम कर रही है। श्रमिक नेता अशोक तेश्वर ने दोनों प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्रवाद, भाषा और जातीयता के नाम पर समाज न बंटे इसके लिए इस संगठन को काम करते हुए सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिये काम करना होगा। राजेन्द्र चुटेला ने संगठन की प्राथमिकताओं को समाजोपयोगी बनाने के लिए दीन दुखियों के दुःख दूर करने का आवाहन किया। समारोह को अरविन्द चंचल, नरेश चनियाना, शिवपाल रवि, सुखमिन्दर कौर, आशीष चौधरी, ईश्वर शरण वर्मा, स.हरकमल सिंह, विक्रम सिंह, राजबाला धीमान, हेमलता, गीता देवी तथा जितेन्द्र चैधरी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व क्षेत्र की जनता तथा गणमान्य नागरिकों ने दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश बादल ने किया।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भारतीय मानव कल्याण महासंघ का उत्तराखंड में विस्तार, अशोक धीमान प्रदेश अध्यक्ष व सुनीता सिंह महिला प्रकोष्ठ प्रमुख बनीं Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in