ताज़ा ख़बर

पंचायती राज व्यवस्था के प्रणेता राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

मैरवा (सीवान)। देश में पंचायती राज व्यवस्था को लागू कराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री यशस्वी नेता राजीव गांधी के प्रति कृतज्ञ लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ग्राम लंगड़पुरा स्थित देव दर्शन ग्रूप के मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में देश पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर लोगों ने उन्हें नमन किया। गुरुवार को आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में देव दर्शन ग्रूप के चेयरमैन उपेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने जिस ऊंचाइयों को छुआ था, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण का सपना देखा था। उस सपने को साकार करने के काम की शुरूआत पूर्व प्रधानमत्री स्व. इंदिरा गांधी ने की, जबकि उसे पूरा करने का काम राजीव गांधी ने किया। अत्याधुनिक तकनीक से लबरेज भारत आज दुनिया के किसी भी देश से मुकाबले को तैयार है, इसका पूरा श्रेय पं.नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को ही जाता है। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता दिलीप सिंह (बभनौली) व संचालन राजीव रंजन ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी लोगों ने स्व.गांधी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सोनू पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, जगजीत पाण्डेय, दिलीप शर्मा, देव कुमार पाण्डेय, सुघर कुमारी, लाल सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम उग्रसेनछापर (खिरियाटोला) स्थित आजीवन कांग्रेस का झंडा ढोने वाले श्रमिक नेता स्व.रामायण तिवारी के निवास पर उनकी विधवा कमलावती देवी की देखरेख में स्व.राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में पप्पू तिवारी (चकिया), मीना तिवारी, प्रीतिश रत्नम, आनंद वैभव, रीतेश गोंड, करन गोंड, अर्जुन गोंड, सत्यम गोंड, कन्हैया मिश्र, वीरेन्द्र गोंड, पप्पू गोंड आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पंचायती राज व्यवस्था के प्रणेता राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in