ताज़ा ख़बर

किसानों के हित में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ और देश के किसानों के हित में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में कई राज्यों के हजारों किसानों के शरीक होने की संभावना है। रैली के जरिए राहुल सरकार द्वारा लाए गए भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और किसानों को ये समझाने की कोशिश करेंगे कि कैसे ये बिल किसान विरोधी है। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल के नेतृत्व में पार्टी मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक समेत किसानों के मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और सरकार को इसे वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से आए किसानों से राहुल गांधी ने वादा किया है कि भूमि अधिग्रहण बिल पर मोदी सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। किसानों का कहना है कि हमारे क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब है। सवाल ये है कि बदले बदले राहुल का क्या कांग्रेस के दिन भी बदलेंगे। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस किसान रैली कर रही है। रैली की अध्यक्षता सोनिया करेंगी। कांग्रेस का दावा है कि ये रैली ऐतिहासिक होगी। कांग्रेस का दावा है कि ज़मीन अधिग्रहण बिल और बारिश की वजह से बेहाल किसानों के समर्थन में हो रही इस रैली में हज़ारों किसान जुटेंगे। इन किसानों को पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत कुल 6 राज्यों से दिल्ली बुलाया जा रहा है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: किसानों के हित में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे राहुल गांधी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in