ताज़ा ख़बर

‘महिलाएं सिर्फ सेक्स या मजा लेने की चीज नहीं’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि महिलाएं केवल सेक्स या मजा लेने की चीज नहीं है। आज उन्हें समाज में बराबर का दर्जा देने के साथ ही सम्मान देने की जरूरत है। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि भारत जैसे देश में आज पुरुषों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। रेप के पीछे लड़कियों के छोटे कपड़े नहीं, बल्कि उसके प्रति पुरुषों की मानसिकता जिम्मेदार है। महिलाएं केवल मजा लेने के लिए या सेक्स के लिए या किचन के लिए ही नहीं हैं। दिल्ली में उबेर कैब ड्राइवर द्वारा हाल ही में हुए रेप की घटना पर प्रियंका ने कहा कि देश में जब तक पुरुषों का महिलाओं के प्रति नजरिया नहीं बदलेगा, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ‘महिलाएं सिर्फ सेक्स या मजा लेने की चीज नहीं’ Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in