ताज़ा ख़बर

बसपा राज में लूट, हत्या और बलात्कार से त्रस्त थी जनताः राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि बसपा राज के पॉच सालों में प्रदेश की जनता लूट, हत्या और बलात्कार से इस कदर त्रस्त हुई कि उसने विधानसभा चुनावों में उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस जनादेश का सम्मान करने के बजाय बसपा ने समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने के पहले दिन से ही उसके खिलाफ दुष्प्रचार का अभियान चला रखा है। अपनी तमाम बुराईयां उसे नजर नहीं आती है, बस समाजवादी पार्टी की खिलाफत को ही उसने अपना एकमात्र राजनीतिक मुद्दा बनाया हुआ है। बसपा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश में फैल रही सांप्रदायिक ताकतों की साजिशों की जरा भी फिक्र नहीं है, वे बस अपने राजनीतिक स्वार्थ साधन के लिए समाजवादी पार्टी को दोषी ठहरा रही हैं। वह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत दुहरा रही है। भाजपा की बैसाखी के सहारे वे तीन बार मुख्यमंत्री बनी तो उसका कर्ज उतारने वे स्वंय गुजरात के चुनावों में मोदी का प्रचार करने गई थीं। बसपा, भाजपा चाहें जो रणनीति बना लें लेकिन इन उपचुनावों मे समाजवादी पार्टी की जीत पक्की है। प्रदेश में जो उपचुनाव होने जा रहे हैं उसमें बसपा अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करने जा रही है। बसपा अध्यक्ष ने यह एलान करके भाजपा को मदद देने का काम किया है। यही नहीं, बसपा ने यह भी जता दिया है कि उसके भाजपा के साथ पुराने रिश्ते अब भी कायम हैं और आगे भी चलते रहने वाले हैं। भाजपा और बसपा दोनों इसीलिए मिलीभगत से समाजवादी पार्टी की खिलाफत करते हैं और प्रदेश में अराजकता फैलाने की साजिशों में भी लगे रहते हैं। दोनों का काम अराजकता पैदा करना और दंगों को बढ़ावा देना है। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी सरकार मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास का जो एजेंडा चला रही है उससे जनमानस में उसकी लोकप्रियता बढ़ी है। भाजपा और बसपा दोनों की यही परेशानी है कि समाज के हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं चल रही हैं। कृषि के साथ उद्योग और सामाजिक न्याय के साथ सामाजिक समरसता और सद्भाव पर मुख्यमंत्री जी का जोर है। प्रगति के जिस पथ पर प्रदेश चल रहा है उससे उसके उत्तम प्रदेश बनने का सपना पूरा होगा। अब भाजपा-बसपा समाजवादी पार्टी के बढ़ते कारवां को रोकने में कभी सफल नहीं होंगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बसपा राज में लूट, हत्या और बलात्कार से त्रस्त थी जनताः राजेन्द्र चौधरी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in