नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में शादी का झांसा देकर 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर रंजीत नगर थाना पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह आनंद पर्वत में अपने चाचा के यहां रहकर पढाई करता है। उसी के घर के सामने पीड़ित का घर है। उसके पिता की परचून की दुकान है। मुकेश अक्सर दुकान पर सामान लेने जाता था, जिससे दोनों में दोस्ती हो गई थी। जब किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी, तभी उनके बीच अवैध संबंध बन गए थे। इस बीच, मुकेश के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी। इस बात की जानकारी जब किशोरी को मिली, तब उसने मुकेश पर शादी के लिए दबाव बनाया। उसके इन्कार करने पर किशोरी ने दो दिन पूर्व थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।