ताज़ा ख़बर

उमा भारती से नाराज हैं भगवान राम: शंकराचार्य

नई दिल्ली। साईं बाबा की पूजा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती के साईं पूजा के समर्थन का शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने बेहद तीखा जवाब दिया है। द्वारिका पीठ शंकराचार्य स्वरूपानंद ने कहा, उमा भारती राम भक्त नहीं हैं। वह मुसलमान की पूजा करती हैं। साईं मुसलमान थे। उमा भारती ने कहा है कि वह विवाद नहीं बढ़ाना चाहतीं, इसलिए कुछ नहीं कहेंगी। उमा भारती ने चिट्ठी लिखकर शंकराचार्य को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि वह संत परंपरा का बहुत आदर करती हैं और भगवान मानना किसी का भी निजी मामला है। भारती ने चिट्ठी में लिखा है, मैं साईं बाबा को बहुत मानती हूं। किसी को भगवान मानना निजी मामला होता है। लोग तो मां-बाप को भी भगवान मानते हैं। शनिवार को उमा भारती ने साईं पूजा का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि साईं भक्तों ने कभी उन्हें अवतारों में शामिल करने के लिए नहीं कहा, वह बस आस्था में भगवान हैं। इस बयान से नाराज शंकराचार्य जमकर उमा भारती पर बरसे। उन्होंने कहा कि उमा ने अपनी भक्ति का स्वरूप बिगाड़ लिया है। साईं भक्ति उमा भारती की विफलता की वजह है और भगवान राम उमा भारती से नाराज हैं। स्वामी स्वरूपानंद ने कहा, राम मंदिर अभियान में उमा भारती की विफलता की वजह साईं की भक्ति है। राम भगवान उनसे नाराज हैं। शनिवार को भी उमा भारती ने स्वरूपानंद पर टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि स्वामी स्वरूपानंद शंकराचार्य मेरे लिए पिता के समान हैं। उनके खिलाफ टिप्पणी नहीं कर सकती।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: उमा भारती से नाराज हैं भगवान राम: शंकराचार्य Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in