ताज़ा ख़बर

कैलाश प्रसाद द्विवेदी के निधन पर भाजपा ने जताया शोक

गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष कैलाश प्रसाद द्विवेदी का 16 जून 2014 को लखनऊ में निधन हो गया। स्व0 द्विवेदी लगभग 87 वर्ष के थे। इनकी अन्तेष्ठी अयोध्या सरजू नदी के किनारे हुई। ये मूलतः गोरखपुर जनपद के ब्रह्मपुर गांव के निवासी व अधिवक्ता थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रभावित होकर जनसंघ और भाजपा में एक लम्बे अर्से तक एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे। कैलाश प्रसाद के निधन पर बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गयी। शोकसंतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि केशव प्रसाद बेहद परिश्रमी व कुशल संगठनकर्ता के साथ भाजपा के संघर्षमय काल में कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ने का काम किया। आप ने लम्बे अनुभव के कारण अपनी संगठनात्मक क्षमता के आधार पर अपने जनपद व पार्टी में अलग पहचान बना ली थी। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र ने एक अनुभवी कार्यकर्ता को खो दिया है। यह भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सदर सांसद योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सचिव विनोद पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, मेयर डा.सत्या पाण्डेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, राकेश पहलवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, रामजियावन मौर्य, कामेश्वर सिंह, त्रयम्बकनाथ त्रिपाठी, रामनिवास यादव, विद्यावती भारती, महामंत्री चिरंजीव चैरसिया, विनोद राय, मंत्री अजय तिवारी, मारकण्डेय, ब्रह्मप्रकाश चैधरी, अजय सिंह गौतम, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हे, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र सिंह, उदय प्रताप चैहान, हरिकेशराम त्रिपाठी, राधेश्याम, ध्रुव नरायन, देवेन्द्र पाल, देवेश, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वजीत सिंह आशु, राहुल श्रीवास्तव, अभयनन्दन त्रिपाठी, परमेश राम त्रिपाठी आदि अनेको लोग थे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कैलाश प्रसाद द्विवेदी के निधन पर भाजपा ने जताया शोक Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in