गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को प्रेषित पांच सुत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष संगम द्विवेदी व संचालन मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राम प्रताप मौर्या ने किया। इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार भट्ट ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती किसानों की मजबूती में ही निहित है। भट्ट ने कहा कि गन्ना किसानों के मूल्य अबतक भुगतान नहीं हो सके हैं। राज्य में सपा बसपा दोनों ही सरकारों ने गन्ना मूल्य भुगतान पर हमेशा उदासीन रवैया अपनाया है। जिसकी वजह से चीनी उत्पाद के मामले में उप्र अपना गौरवमयी इतिहास निरन्तर खोता जा रहा है। और किसानों का मनोबल टुटता जा रहा है।
सभा को जिला उपाध्यक्ष विनीत सिंह, महामंत्री आरडी सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत प्रकाश सिंह, विजय कुमार त्रिपाठी नन्हें, आदित्य गुप्ता, गोपाल सिंह वर्मा, चन्द्रप्रकाश अग्रहरि, धीरज त्रिपाठी, अभयमणि, धन्नजय त्रिपाठी, रामदुलारे मिश्र, अशोक कुमार, रवि कुमार सहित अन्य लोग थे।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।