गोरखपुर। सन् 2014 की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना जो लखनऊ-गोरखपुर रेलमार्ग जिला संतकबीर नगर के चुरेब स्टेशन के करीब घटी है। गोरखधाम एक्सप्रेस व मालगाड़ी की टक्कर हुई। जिसमें लगभग 50 लोगों की मृत्यु व लगभग 100 से अधिक संख्या में लोग घायल हुये है। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने मृत आत्मा के प्रति शोक संवेदना तथा घायलों को स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना के साथ ईश्वर से प्रार्थना की है कि दुर्घटना में ग्रसित परिवारजनों को इस कठीन घड़ी में धैर्यता प्रदान करे। संवेदना व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, कामेश्वर सिंह, रामजियावन मौर्य, जनार्दन प्रसाद गुप्त, विद्यावती भारती, त्रयम्बकनाथ त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चैरसिया, विनोद राय, मंत्री काली प्रसाद, अजय तिवारी, ब्रह्मप्रकाश चैधरी, अजय सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, क्षेत्रीय प्रवक्ता डा. सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हे, क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी उदय प्रताप चैहान, हरिकेश राम त्रिपाठी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार भट्ट, राधेश्याम श्रीवास्तव, ध्रुव नरायन, समीर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, भाजयुमों जिलाध्यक्ष रतनदत्त पाण्डेय, भाजयुमों महानगर अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, संजय सिंह सहित अनेको लोग थे।
उधर, संतकबीरनगर व बस्ती के भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी व हरीश द्विवेदी तथा जिलाध्यक्ष द्वय दयाशंकर मिश्र व रामललित चैधरी के नेतृत्व में जिगनेश्वर दूबे, जितेन्द्र बिहारी, विपिन दुबे, जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार आदि कार्यकर्ताओं के साथ संतकबीरनगर प्रशासन के ऊपर दबाव बनाये हुये है ताकि घायलों को चिकित्सा लाभ व परिवहन साधन अतिशीघ्र प्राप्त हो सके।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।