गोरखपुर। दिल्ली से विशेष विमान द्वारा चलकर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र तथा केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा गोरखपुर एअरपोर्ट पहुंचे। यहां से चुरेब रेलवे स्टेशन पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद इन लोगों ने दुर्घटना के संदर्भ में रेल अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली। खलीलाबाद अस्पताल में भर्ती मरीजो व घायलो से भेंट करने के बाद गोरखपुर जिला चिकित्सालय, रेलवे चिकित्सालय तथा बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती घायलो से भेंट कर हाल चाल जाना और चिकित्सा सम्बंधी आवश्यक निर्देश डाक्टरों को दिए। घायलो से भेंट करने के बाद केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने घटना को दुखद बताते हुये हादसे मे मारे गये लोगो के परिजनो को 2 लाख रूपये तथा गम्भीर रूप से घायलो को 1 लाख रूपये की आर्थिक मदद दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर दण्डित किया जायेगा। इनके साथ सदर सांसद योगी आदित्यनाथ, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, संतकबीर नगर सांसद शरद त्रिपाठी, बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक भी मौजूद थे। निरीक्षण करने के बाद कलराज मिश्र व मनोज सिन्हा गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गये।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।