ताज़ा ख़बर

केवल कुर्सी मांगता है मोदी का दिल : सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी ने एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनता को तय करना है कि आगे का रास्ता क्या होगा। कांग्रेस के रास्ते पर चलकर देश आज इस मुकाम तक में पहुंचा है, ये रास्ता शांति का रास्ता है, इस रास्ते में गरीब-कमजोर का ख्याल रखा जाता है। ये रास्ता लोकतंत्र की मजबूती का रास्ता है। सोनिया गांधी ने कहा कि दूसरा रास्ता बीजेपी का कहा है। उनका रास्ता तबाही की तरफ जाता है। जो केवल भेदभाव करता है, उनको अपने सिवाय कुछ नहीं दिखाई पड़ता। सोनिया गांधी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनका दिल केवल कुर्सी मांगता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का नेता लोगों को स्वर्ग का सपना दिखा रहा है। गुजरात एक लाख 75 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा है। वहां कई क्षेत्रों में विकास नहीं हुआ है। क्या यही नरेंद्र मोदी का स्वर्ग है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: केवल कुर्सी मांगता है मोदी का दिल : सोनिया गांधी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in