ताज़ा ख़बर

लोकसभा चुनाव में यूपी में तीसरे स्थान पर रहेगी सपाः शिव प्रताप शुक्ला

गोरखपुर। उप्र में अनेक अनियमतता के बावजूद सपा तीसरे स्थान पर रहने वाली है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी अनेक संवेदनशील बूथों पर अर्ध सैनिक बलों की जगह होमगार्ड की ड्यूटी लगाने का काम उप्र सरकार ने स्वयं हित के लिए कराया है। किन्तु नरेन्द्र मोदी के बढ़ते हुये प्रवाह में सपा पूरी तौर पर तास के पत्ते की भांति ढहती नजर आ रही है। स्वयं सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव निश्चित रूप से आजमगढ़ में तीसरे पायदान पर नजर आ रहे है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने एक प्रेसवार्ता में कही। शुक्ल ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन की तरफ से मुझे भ्रमण का अवसर मिला। जिसके आधार पर कह सकता हूं कि किसी भी तरह अपने परिवार को बचाये रखने का उप्र सरकार के मुखिया व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जबरन बूथ प्रमुख कैप्चरिंग, फिरोजाबाद व कन्नौज में करने का काम किया। भाजपा के अनेक विरोध के बाद भी चुनाव आयोग ने फिरोजाबाद में मात्र चार बूथों पर पुनः मतदान की बात स्वीकार की है। बावजूद राजनीतिक दलों में निराशा व कुण्ठा स्पष्ट नजर आ रही है। इस कारण भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के जाति से लेकर एक से एक उपावलम्ब देने का कार्य कर रही है। भाजपा इन पार्टीयो के ऐसे ऐसे सम्बोधनों की निन्दा करती है। और चुनाव आयोग को उनकी निष्पछता याद दिलाती है। शुक्ल ने कहा कि विभिन्न चैनल के कार्यक्रम में सपा के लोगों ने उत्पात मचाया। उस कार्यक्रम को फेल करने का प्रयत्न किया गया। गोरखपुर में भी सपा के लोगो ने यह कार्य किया। जब कि चैनल के यह कहने के बाद भी सपा के लोग उदन्डता कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा की। विडियो फुटेज के बाद भी स्थानीय एसएसपी ने देखने की जहमत नही उठाई। निष्पक्षता कही भी नही रह गयी है। निधन पर शोक भाजपा मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष सुशील राय के असामयिक मृत्यु पर बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर शोक सभा आयोजित की गयी। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, रामजियावन मौर्य, कामेश्वर सिंह, त्रयम्बकनाथ त्रिपाठी, रामनिवास यादव, विद्यावती भारती, महामंत्री चिरंजीव चैरसिया, विनोद राय, मंत्री अजय तिवारी, मारकण्डेय शाही, ब्रह्मप्रकाश चैधरी, अजय सिंह गौतम, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हें, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी उदय प्रताप चैहान, हरिकेशराम त्रिपाठी, राधेश्याम श्रीवास्तव, आदित्य गुप्ता, ध्रुव नरायन देवेन्द्र पाल, देवेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, संदीप चैधरी, आशुतोष त्रिपाठी, अभयनन्दन त्रिपाठी, परमेश राम त्रिपाठी, पवन चतुर्वेदी, जितेन्द्र चैधरी जीतू आदि आदि मौजूद रहे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: लोकसभा चुनाव में यूपी में तीसरे स्थान पर रहेगी सपाः शिव प्रताप शुक्ला Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in