ताज़ा ख़बर

भाजपा में अंतर्विरोध, मोदी नहीं बन सकते देश का पीएमः मुलायम

इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। समाजवादी पार्टी मोदी को रोकेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता भी नहीं चाहते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बनें। भाजपा के कई नेताओं ने हमसे संपर्क कर कहा है कि आप ही मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने से रोक सकते हैं। मैं भाजपा के नेताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम मोदी को रोकेंगे। चुनाव के बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। तीसरे मोर्चे की सरकार में सपा की अहम भूमिका होगी। सपा प्रमुख ने यहां अपने संसदीय क्षेत्र जसवंतनगर (इटावा) में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा की जो हवा है वह मीडिया की बनाई हुई है। मीडिया में झूठी खबरें प्रचारित करवाई जा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा। देश में कहीं पर भी भाजपा की लहर नहीं है। भाजपा के नेताओं में भारी अंतर्कलह है। भाजपा के तमाम बड़े नेता इस पक्ष में नहीं हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बनें। मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए भाजपा के लोग ही लग गए हैं। भाजपा के कुछ नेताओं ने हमसे संपर्क कर कहा कि मुलायम सिंह जी आप ही नरेंद्र मोदी को रोक सकते हैं। भाजपा के नेताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी मोदी को रोकेगी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि चुनाव के बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। तीसरे मोर्चे की सरकार में सपा की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव सरकार के कामकाज से बहुत खुश है। सूबे की जनता पूरी तरह समाजवादी पार्टी के साथ है। चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी लड़ाई है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी लड़ाई में नहीं हैं। चुनाव में बसपा का सफाया हो जाएगा। जनसभा को उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव ने भी संबोधित किया।
कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल 
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक निर्माण, सहकारिता, सिंचाई एवं राजस्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव के समक्ष आज सुल्तानपुर जनपद के विकास खण्ड धनपतगंज के ग्राम मझवारा की ग्राम प्रधान कमला देवी ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के प्रति निष्ठा जताते हुये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प जताया। शिवपाल सिंह ने उम्मीद जताई है कि कमला देवी के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भाजपा में अंतर्विरोध, मोदी नहीं बन सकते देश का पीएमः मुलायम Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in