ताज़ा ख़बर

साईकिल की ‘सवारी’ को नेताओं में बढ़ी बेकरारी

लखनऊ/आगरा/गोरखपुर। जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा, शिव कुमार राठौर एवं गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगरा के विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्मुख पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में भूपेन्द्र सिंह सैंया आगरा, मानवेन्द्र सिंह बाबा, दिलीप कसाना, राघवेन्द्र सिंह प्रधान, नरेन्द्र धनगर, बृजेश माहौर, दिलीप सिंह, राजीव टाटा, घनश्याम, भरत सिंह, ध्रुव धनगर, गुडडू धनगर और डा. हेत सिंह बघेल का नाम शामिल है। इनके अलावा फर्रूखाबाद के आधा दर्जन प्रमुख लोग जिनमें भाजपा के पूर्व सांसद, पदाधिकारी तथा जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं तथा गोरखपुर के पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप शाही के पुत्र विवेक प्रताप भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए लोकसभा चुनावों में सपा की भारी जीत के लिए काम करने का संकल्प दुहराया। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के पूर्व सांसद डा. महादीपक सिंह शाक्य, वरिष्ठ नेता डा. अशोक रतन शाक्य, जिला उपाध्यक्ष भाजपा फर्रूखाबाद राम रतन शाक्य, प्रभारी मध्य क्षेत्र उत्तर भाजयुमो तथा जिला पंचायत सदस्य महेश अहरिवार (जाटव) एवं आदित्य कुमार के अतिरिक्त लक्ष्मीपुर, गोरखपुर के पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप शाही के पुत्र श्री विवेक प्रताप शाही को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जताई है कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। महादीपक सिंह शाक्य भाजपा से 6 बार सांसद रहे है और डा.अशोक रतन शाक्य तीन लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी रहे और दो बार विधान सभा चुनाव भी लड़ चुके है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: साईकिल की ‘सवारी’ को नेताओं में बढ़ी बेकरारी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in