लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख सत्यपाल सिंह के काफिले पर गुरुवार को हमला किया गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह बोगस वोटिंग के आरोपों की जांच करने जा रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने बागपत लोकसभा सीट के मलकपुर गांव जाने के दौरान सत्यपाल सिंह पर हमला किया। एक अधिकारी ने यहां बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की करने की भी खबर है। नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह बागपत से वर्तमान सांसद हैं। वह दोबारा इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमले में सत्यपाल के काफिले के एक कार के शीशे तोड़ दिए गए और दो लोगों घायल हुए हैं। जिले के अधिकारियों ने बताया कि सब कुछ सामान्य है और भाजपा उम्मीदवार उस स्थान से जा चुके हैं।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।