नई दिल्ली। 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि 'समूचा मीडिया बिका हुआ है।' इतना ही नहीं, केजरीवाल ने यहां तक धमकी दे दी कि 'अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो वह इस मामले की जांच के बाद मीडिया से जुड़े लोगों को जेल भेजेगी।' उन्होंने कहा, 'इस बार सारा मीडिया बिका हुआ है। यह एक बड़ी सियासी साजिश है। अगर हमारी सरकार बनी तो हम इस मामले की जांच करवाएंगे। फिर उसके बाद मीडिया से जुड़े लोगों के साथ-साथ सभी को जेल भिजवाएंगे।' उन्होंने खुद की सिक्योरिटी के लिए किए गए इंतजाम पर नजरें जमाए रहने पर मीडिया को आड़े हाथों लिया है। आरोप लगाया कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए 'भारी-भरकम राशि' अदा की गई है। हालांकि, बाद में कांग्रेस, भाजपा व भाकपा की ओर से हमले के बाद केजरीवाल मीडिया के खिलाफ लगाए आरोपों से मुकर गए।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।