ताज़ा ख़बर

फतेहगढ़ साहिब के कांग्रेसियों ने मलूका के निवास के सामने किया जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़। फतेहगढ़ साहिब जिले के सैकड़ों कांग्रेसियों द्वारा शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के घर के सामने धरना व प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर किताब घोटाले को लेकर उनकी कैबिनेट से बर्खास्तगी की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक फतेहगढ़ साहिब कुलजीत सिंह नागरा, पूर्व विधायक हरबंस कौर दूलो व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भांबरी कर रहे थे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दागी मंत्री की रक्षा कर रहे हैं, जिसके पास नैतिक मूल्य नहीं है। अच्छा होगा कि मलूका नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें और एक उदाहरण पेश करें। लिबड़ा ने कहा कि मलूका की बर्खास्तगी तक कांग्रेस प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पार्टी सांसद इस मामले को पहले ही मानव संसाधन विकास मंत्री के नोटिस में ला चुके हैं। उन्होने कहा कि मलूका के पास शिक्षा मंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। नागरा ने कहा कि मलूका का बने रहना स्कूली विद्यार्थियों के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेसी नेताओं ने बादल से मलूका के मामले की जांच हाइकोर्ट के मौजूदा जज से करवाने को कहा है। क्योंकि यह बड़ा घोटाला है। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने ने बादल व मलूका के विरोध में नारेबाजी की व कांग्रेस भवन चंडीगढ़ से गांव कांसल स्थित मलूका के घर तक रोष मार्च निकाला।
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: फतेहगढ़ साहिब के कांग्रेसियों ने मलूका के निवास के सामने किया जोरदार प्रदर्शन Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in