ताज़ा ख़बर

आखिर कैसी महिलाओं को पसंद करते हैं भारतीय पुरुष!

वैसे तो स्वभाव के मुताबिक सभी की अपनी पसंद-नापसंद होती है। लेकिन सामान्य तौर पर देखा गया है कि पुरुष झगड़ालू, अधिक बोलने वाली और बेतरतीब तरीके से रहने वाली महिलाओं को नापसंद करते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों को कैसी महिलाएं पसंद आती हैं। आमतौर पर देखा गया है कि पुरुषों को ऐसी महिलाएं पसंद आती हैं, जिनके व्यवहार में बच्चों जैसी नादानी और मासूमियत दिखती हो। ऐसी महिलाएं चंचल, हंसमुख, और तनाव फ्री रहती हैं। पुरुषों को ऐसी महिलाओं के साथ रहना मानसिक तौर पर हल्का और अच्छा महसूस होता है। इसलिए अधिकतर पुरुष ऐसी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं। निडर और आत्मविश्वासी महिलाओं के साथ पुरुष सहज और तनावमुक्त महसूस करते हैं। पुरुषों को लगता है कि ऐसी महिलाएं मुश्किलों से निबटने में उन्हें मदद करेंगी। कई पुरुष बेहद शांत या रहस्यमयी महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं। पुरुषों को इस तरह की महिलाओं के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है, और यही उत्सुकता आकर्षण पैदा करती है। कई पुरुषों को समझदार और व्यवस्थित महिलाएं पसंद आती हैं। पुरुषों को लगता है कि वो उनका सही तरीके से ध्यान रखेंगी। (साभार)
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 9411755202.। अपने आसपास के आंतरिक व बाह्य हलचल को मेल द्वारा हमें बताएं। यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम, पता, फोन, इमेल आइडी गोपनीय रखा जाए तो इसका अक्षरशः पालन होगा।)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: आखिर कैसी महिलाओं को पसंद करते हैं भारतीय पुरुष! Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in