ताज़ा ख़बर

36 साल की महिला 11 साल के लड़के से बनी मां

मेलबर्न। न्यू जीलैंड में 11 साल का एक बच्चा पिता बन गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उसके बच्चे की मां बनी है उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त की मां, जिसकी उम्र 36 साल है। न्यूजीलैंड हेरल्ड डेली की रिपोर्ट के मुताबिक ऑकलैंड में एक महिला ने अपने बेटे के स्कूल फ्रेंड के साथ कई बार जबरन सेक्स किया। पहली बार महिला ने इस लड़के को पीने के लिए बियर दी। जैसे ही इस मासूम को थोड़ा नशा हुआ, महिला ने उसके साथ सेक्स किया। इस घटना के बाद से कई महीनों तक वह उसके साथ आए दिन सेक्स करती रही और प्रेगनेंट भी हो गई। जिस वक्त इस महिला ने बच्चे को जन्म दिया, तब लड़के की उम्र 12 साल हो चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना का पता सबसे पहले लड़के के स्कूल के प्रिंसिपल को चला और उन्होंने ही इस मामले का खुलासा किया। प्रिंसिपल का कहना है कि जब उन्हें इस लड़के ने आपबीती सुनाई, वह दंग रह गए। अब चाइल्ड ऐंड फैमिली सर्विसेस ने मामला अपने हाथ में ले लिया है। महिला के शोषण के शिकार हुए लड़के और उसके बेबी का खास ख्याल रखा जा रहा है। बेबी की देखरेख चाइल्ड ऐंड फैमिली सर्विसेज ही कर रही हैं। इस केस में महिला के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया है। देखा जाए तो इस महिला ने 11 साल के मासूम के साथ रेप किया है, लेकिन न्यू जीलैंड का कानून इसे रेप नहीं मानता। न्यू जीलैंड के कानून के मुताबिक रेप तभी हो सकता है, जब कोई पुरुष किसी के साथ जबरन सेक्स करे। अगर कोई महिला किसी पार्टनर के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध सेक्स करती है तो उस पर सिर्फ सेक्शुअल वायलेशन का चार्ज लगता है। दोनों केसों में ज्यादा से ज्यादा 20 साल की सजा हो सकती है, लेकिन रेप का चार्ज सिर्फ पुरुषों पर लग सकता है। बाल शोषण के क्षेत्र में काम करने वाले कानूनविदों में असंतोष है। वे महिला की इस हरकत को गंभीर क्राइम मानते हैं, लेकिन कानून ऐसा नहीं कर पा रहा। भारी विरोध के बाद कानून मंत्री जूडिश कॉलिंस को यह कहना पड़ा कि वह इस केस को देखते हुए कानून पर विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑफिशल्स और कानून के जानकारों के साथ इस बात पर चर्चा चल रही है कहीं कानून में कोई बदलाव लाने की जरूरत तो नहीं।
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: 36 साल की महिला 11 साल के लड़के से बनी मां Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in