ताज़ा ख़बर

पुरूषों को 43 साल की उम्र में आती है अक्ल, महिलाएं होती हैं ज्यादा अक्लमंद

लंदन। महिलाएं अक्सर पुरूषों पर बचकानेपन का आरोप लगाती रहती हैं लेकिन अब वैज्ञानिक अध्ययनों में यह बात सही साबित हो गयी है। ब्रिटेन में किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि पुरूषों को 43 साल की उम्र में जाकर अक्ल आती है जबकि महिलाएं 11 साल पहले ही समझदार हो चुकी होती हैं। निकलोडियन यूके द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि महिलाएं 32 साल की उम्र में ही परिपक्व हो जाती हैं। अध्ययन में प्रत्येक दस में से आठ महिलाओं का मानना था कि पुरूष कभी भी बचकानी हरकतें करना बंद नहीं करते और महिलाओं को तड़के उठकर फास्ट फूड खाना और वीडियो गेम खेलने की उनकी हरकतें सर्वाधिक बचकानी लगती हैं। द डेली एक्सप्रेस में यह खबर छपी है। लड़ाई के बाद मौन धारण करना, ट्रैफिक लाइट पर गाड़ी दौड़ाना, खिचड़ी तक ठीक से नहीं पका पाना, भद्दे शब्दों पर खीं खीं करके हंसना। ये पुरूषों की कुछ ऐसी आदतें हैं जो महिलाओं की दृष्टि में पुरूषों के बचकानेपन को दर्शाती हैं। ऐसे पुरूष जिनकी मांए अभी तक भी उनके कपड़े धोती हैं और खाना पकाती हैं वे परिपवक्ता के चार्ट में सबसे नीचे हैं। अध्ययन में करीब 46 फीसदी महिलाएं ऐसे संबंध में रह चुकी थीं जहां उन्हें अपने साथी का ध्यान एक मां की तरह रखना पड़ता था। इतना ही नहीं महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अक्लमंद होती हैं। एक रिसर्च के अनुसार सदी में पहली बार तर्क बुद्धि के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। मनोवैज्ञानिकों के एक दल ने एक रिसर्च से यह साबित करने की कोशिश की है कि महिलाओं की तर्क बुद्धि पुरुषों से ज्यादा होती है और 100 सालों में पहली बार महिलाओं ने इस मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। डेलीमेल के मुताबिक, करीब एक सदी पहले शुरू हुई टेस्टिंग में महिलाओं को पांच अंक मिले थे और वे पुरुषों से पीछे थीं लेकिन हाल के दिनों में ये अंतर कम हुआ है। इस साल बुद्धिमता के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया है और इससे पीछे उनका मल्टी टास्किंग होना है। ये रिसर्च दुनिया की जाने-माने आईक्य़ू टेस्ट एक्सपर्ट जेम्स फ्लीन ने की है। फ्लीन ने बताया कि पिछले 100 सालों में महिला और पुरुषों दोनों में आईक्यू स्कोर बढ़ा है लेकिन महिलाओं में यह तेजी से बढ़ा है और ऐसा महिलाओं के आधुनिक होने के कारण हो रहा है। टेस्ट से यह पता चलता है कि महिला और पुरुष के बीच की खाई पश्चिमी देशों में महत्वपूर्ण नहीं रह गई है। टेस्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में दोनों के आईक्यू लेवल लगभग बराबर हैं वहीं न्यूजीलैंड, एस्टोनिया और अर्जेंटीना में महिलाओं का आईक्यू लेवल पुरुषों से ज्यादा है। (साभार)
 (अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पुरूषों को 43 साल की उम्र में आती है अक्ल, महिलाएं होती हैं ज्यादा अक्लमंद Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in