ताज़ा ख़बर

पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी ई-मैक्स ने

चंडीगढ़। ई-मैक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशनस में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में ई-मैक्स इंजीनियरिंग कालेज के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डा.जय सिंह एवं ई-मैक्स एजूकेशन कालेज के विभागाध्यक्ष विजय कुमारं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित की एवं दो मिनट का मौन धारण कर उनको भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। सभी विधार्थियों एवं फैकल्टी मेंबर्स ने भी फूल माला अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम के दौरान कालेज के विधार्थी, फैकल्टी मेंम्बर्स ने अपने विचार रखे। मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डा.जय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणोस्रोत तथा विकसित भारत के युवा स्वप्नदर्शी थे। बीएड के विभागाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि राजीव गांधी देश के युवा नेता थे और यह देश उन्हें कभी नहीं भूल सकता। बीएड के प्रो.राजीव कुमार ने कहा कि राजीव गांधी एक निर्भीक एवं निडर नेता थे। ई-मैक्स ग्रुप के मीडिया हेड प्रवीन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। देश उनकी इस आहूति को हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम में ई-मैक्स इंजीनियरिंग कालेज के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डा.जय सिंह एवं ई-मैक्स एजूकेशन कालेज के विभागाध्यक्ष विजय कुमार, प्रो.राजीव कुमार, मीडिया हेड प्रवीन शर्मा, टीपीओ सुनील आर्य, राजेन्द्र सिंह, मतलुब अली एवं विधार्थी मौजूद रहे। ई-मैक्स ग्रुप के चेयरमैन पीआर बंसल ने अपने एक विशेष सदेंश में राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राजीव गांधी एक महान नेता थे। देश राजीव गांधी को कभी नहीं भूल पायेगा। उन्होने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राजीव गांधी के पद चिन्हों पर चलकर देश की सेवा करनी चाहिए।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी ई-मैक्स ने Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in