मौत का कारण दोनों किडनियां फेल होना बताया गया
चंडीगढ़। जम्मू की कोट भलवाल जेल में साथी कैदी के हमले का शिकार हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की दोनों किडनी फेल होने से गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे मौत हो गई। इससे पहले वह डीप कोमा में था और बुधवार को उसकी दोनों किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। तत्पश्चात डायलसिस किया गया। इस वजह से शरीर का तापमान गिरकर 35 डिग्री हो गया था। उसकी ऑक्सीजन सप्लाई भी बढ़ा दी गई थी। उसका ब्लड प्रेशर सामान्य करने के लिए दवा की अधिकतम डोज दी जा रही थीं। इससे पूर्व जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया था कि सनाउल्लाह को हाइपोथर्मिया हो गया है। इसकी वजह से उसके शरीर का तापमान काफी घट गया है। रक्तचाप सामान्य करने के लिए जितनी डोज दी जानी थी, दे दी गई थी। डाक्टरों के मुताबिक उसके दोनों गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया था। उधर, सेक्टर-17 के होटल में रुके सनाउल्लाह के भाई और जीजा समेत पाकिस्तानी हाई कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को किसी से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। माना जा रहा है कि भारत पाकिस्ताोन की तरह मानवीय आधार पर सनाउल्ला ह के शव को पाकिस्ता।न को सौंप सकता है। सरबजीत की मौत के बाद पाकिस्ताकन ने उसके शव को भारत भेज दिया था। पाकिस्ताानी कैदी के परिजन कुछ दिनों से चंडीगढ़ में ही हैं। उन्हें सनाउल्लालह की मौत की जानकारी दे दी गई है। सनाउल्लाह पर 3 मई को जम्मू जेल में हुई मारपीट के बाद पीजीआई शिफ्ट किया गया था। पाकिस्तालन ने साफ शब्दों में भारत पर आरोप लगाया है कि सनाउल्लाशह को जानबूझ कर मारा गया है। पाकिस्तान ने सनाउल्लासह के शव की मांग की है। पाक ने कहा कि सनाउल्लारह की मौत की इंटरनेशनल जांच एजेंसी से जांच की जाए। (साभार)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।