ताज़ा ख़बर

ड्रग तस्कर को सौहर बनाया ममता कुलकर्णी ने


नई दिल्ली। 1990 के दशक में अपने हॉट अदाओं से तहलका मचाने वालीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी फिर सुर्खियों में हैं। दशक भर पहले अचानक 'गायब' हुईं ममता के अपने कुख्यात ड्रग तस्कर प्रेमी विकी गोस्वामी से शादी के चर्चे हैं। ममता ने दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे विकी से इस्लामी रिवाज से शादी कर उसे जेल से छुड़ाया। दोनों अब केन्या में बताए जाते हैं। विकी को दुबई में 1997 में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया गया था। अब 52 साल के हो चुके विकी को 15 नवबंर 2012 को ही दुबई की जेल से छोड़ दिया गया था। अच्छे बर्ताव के कारण उसकी सजा कम कर दी गई थी। बताया जाता है कि विकी ने जेल में इस्लाम भी कबूल कर लिया था। विकी जब जेल में था, तो ममता ही उसके रीयल स्टेट के कारोबार और दुबई के होटेल का कामकाज देखती थीं। दुबई में उम्रकैद की सजा 25 साल की होती है, लेकिन कैदी सजा कम करने की गुहार भी लगा सकता है। जेल में अच्छा व्यवहार, कुरान का अध्ययन, इस्लाम कबूलने से भी सजा कम करने का प्रावधान है। अपनी दया याचिका को मजबूत करने के लिए विकी ने इस्लाम अपनाया और फिर जेल में इस्लामी रिवाज से से निकाह किया। बताया जाता है कि दुबई के कोर्ट ने उसे भारत वापस भेजने का भी आदेश दिया था। इसके तहत दिसंबर 2012 में वह भारत आया था। इसके बाद वह केन्या चला गया। चूंकि उसके खिलाफ भारत में कोई क्रिमिनल केस नहीं था, इसलिए वह आसानी से यहां आ-जा सका। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ड्रग तस्कर को सौहर बनाया ममता कुलकर्णी ने Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in