ताज़ा ख़बर

दिग्विजय ने कहा, सिंधिया बन सकते हैं मुख्यमंत्री

ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर केंद्रीय राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे बेहतर नेता होंगे। सिंह ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस पद के लिए सबसे बेहतर नेता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में विधायक जीतते हैं और मुख्यमंत्री का फैसला भी वही करते हैं। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वे खुद विधानसभा की बजाय हाइकमान के निर्देश पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सोने का चम्मच, गोल्डन स्पून और प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा उन्हें पप्पू कहे जाने के पर कहा कि गांधी की प्रदेश में सक्रियता से भाजपा परेशान हो गई है इसलिए वे लोग इस तरह के बयानबाजी कर रहे हैं।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: दिग्विजय ने कहा, सिंधिया बन सकते हैं मुख्यमंत्री Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in