ताज़ा ख़बर

खतौली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को कार में अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बाद में उसे तड़पते हालत में बुढ़ाना में नदी के पास छोड़कर भाग गए। एक व्यक्ति ने बुधवार को गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी 13 वर्षीय बहन शौच के लिए खेत पर गई थी। कार सवार दो युवक उसे जबरन कार में डालकर ले गए। आरोप है कि दो युवकों ने उससे दुष्कर्म किया और देर शाम उसे हिंडन नदी के पास छोड़कर भाग गए। वह एक थ्री व्हीलर में बैठकर रात करीब आठ बजे घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पर सूचित किया। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा। किशोरी के भाई ने नदीम व गुफरान पर दुष्कर्म और नबील व राशिद पर अपहरण में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रतनपुरी आरसी यादव का कहना है कि मामला रंजिशन है। पहले किशोरी के जेवर ले जाना बताया गया था। बाद में अपहरण कर दुष्कर्म की शिकायत की गई। इससे पहले पर दो बार दोनों पक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। जो अब इस मामले में आरोपी हैं, उस पक्ष की ओर से फरवरी में उनके परिवार की एक बालिका के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: खतौली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in