ताज़ा ख़बर

बांसी में आठ साल की बच्ची से दुराचार

सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के खेसरहा थानार्न्गत ग्राम बनयती में आठ वर्षीय अबोध बच्ची के संग दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी, मगर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। खेसरहा थाने के ग्राम बनयती निवासी एक व्यक्ति की पुत्री गांव के सीवान में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बगल के बदुरगहना गांव का 38 वर्षीय अधेड़ बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के सीवान में स्थित पोखरे पर ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। थोड़ी देर बाद गांव के कुछ लोगों ने पोखरे पर खून से लथपथ बच्ची को देखा, तो हल्ला हुआ। बच्ची ने पिता से घटना के बारे में बताया तो गांव में तेजी से यह खबर फैली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाते ही खेसरहा थानाध्यक्ष राम सिंहांसन यादव अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मीडिया से उन्होंने घटना की पुष्टि की। बच्ची के शरीर से रक्तस्राव हो रहा है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बांसी में आठ साल की बच्ची से दुराचार Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in