ताज़ा ख़बर

राष्ट्रपति ने दिया कीर्ति व शौर्य चक्र सम्मान

नई दिल्ली। मेजर अनूप जोसफ मंजाली को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज यहां शांति काल के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 3 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया था। कैप्टन ए. राहुल रमेश और नायक कृष्ण कुमार समेत 12 रक्षाकर्मियों को उनकी वीरता के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। रमेश और कुमार को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। मंजाली जम्मू-कश्मीर में 24वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में तैनात थे। उन्हांेने पिछले साल एक अक्तूबर को आतंकवाद निरोधक अभियान का नेतृत्व करते हुए 5 विदेशी आतंकवादियों को घेर लिया था। नायक कृष्ण कुमार को कांगो में संकट की स्थिति में भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। वहां भारतीय सेना संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में शामिल है। कैप्टन ए. राहुल रमेश को पिछले साल उत्तराखंड में पुल निर्माण अभियान के दौरान अपने साथी की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया। वह सीमा सड़क संगठन में इंजीनियर थे। शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने वालों में नवीं पैरा (एस.एफ.) के कैप्टन मनीष सिंह भी शामिल हैं। वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में बुरी तरह घायल हो गए थे। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: राष्ट्रपति ने दिया कीर्ति व शौर्य चक्र सम्मान Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in