
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश के हालात को बद्तर बना दिया है। देश का अवाम परिवर्तन चाह रहा है। जितनी जल्दी यह सरकार जाए जनता को राहत मिलेगी। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की चर्चा देश में चहुंओर हो रही है। चुनाव चाहे वर्ष 2013 में हो या 14 में जनभावनाओं के साथ हम सभी कार्यकर्ता मिलकर फिर केन्द्र में फिर भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार बनाएंगे। केन्द्र की सरकार देश के लिए संकट है। इसलिए देश का हर आदमी उससे मुक्ति चाहता है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री विनोद पाण्डेय सांगठनिक क्रिया-कलापों में अत्यधिक रुचि लेते हैं। वह कहते हैं कि उनका कर्म में विश्वास है। पार्टी सभी का मूल्यांकन करती रहती है और समय आने पर ब्याज सहित चुकता कर देती है। श्री पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार झोल देकर सत्ता में आयी थी और झोलबाजी कर सत्ता चला रही है। इनके नेता दिल्ली में यूपीए सरकार बचाते हैं और उत्तर प्रदेश में विरोध कर जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। प्रदेश का आमजन ठीक से समझ चुका है। सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कानून-व्यवस्था की स्थिति जो खराब है, लैपटॉप, बेरोजगारी भत्ता देने से सपना पूरा होने से रहा। सपा मुखिया को ऐसा लग रहा है कि यूपीए को दिल्ली में बचाकर और यूपी में विरोध कर कुछ हासिल कर लेंगे, लोकसभा चुनाव उनकी गलतफहमी दूर कर देगा। यूं कहें टैबलेट, लैपटॉप और भत्ता, सबकुछ निगल गया अल्पसंख्यक तुष्टीकरण और कानून-व्यवस्था।
(साभार)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।