ताज़ा ख़बर

मढ़ौरा में पुलिस पर हमला, कई घायल

मढ़ौरा (सारण), एनएफए। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गौरा बाजार में विवाद को सुलझाने गयी पुलिस पर ही ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस घटना में होमगार्ड के तीन जवान जख्मी हो गये। इस मामले में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में 22 लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा बाजार के निकट आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष के लगनदेव मांझी, रामजन्म मांझी, मनोज मांझी, सुरेश मांझी व विंदेश्वरी मांझी जख्मी हो गये, जबकि दूसरे पक्ष के रामबाबू मांझी, अर्जुन मांझी, रामेश्वर मांझी, कमल मांझी, मीना देवी, जयनाथ मांझी आदि घायल हो गये। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस घटना की सूचना पर मढ़ौरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया और इसमें होमगार्ड के समशुद्दीन, तफजुल सहित तीन जवान जख्मी हो गये। इस घटना को लेकर एक अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में सरोज मांझी, शिवबालक मांझी, हरेन्द्र मांझी सहित कुल 22 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सीताराम सिंह ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, एक अन्य घटना में गुरुवार को रामपुर खोरम में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें देवनाथ महतो, अर्जुन महतो, जानकी देवी, दुलारी देवी, विनोद महतो, नौसाखो देवी, विजेन्द्र महतो आदि जख्मी हो गये। दोनों पक्षों की ओर से घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: मढ़ौरा में पुलिस पर हमला, कई घायल Rating: 5 Reviewed By: Vinay