ताज़ा ख़बर

40 साल की महिला ने किया 11 वर्ष के बच्चे से ‘रेप’

कोच्चि, एनएफए। केरल में 40 साल की एक महिला पर 11 साल के स्कूली लड़के का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला इसी वर्ष जनवरी का है। लड़का शर्म से किसी को बता नहीं पा रहा था। यौन शोषण करने वाली महिला लड़के की पड़ोसी है। यह घटना एर्नाकुलम जिले के पारूर इलाके की है। इस घटना से लोग हैरान हैं। आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है।

लड़के के साथ महिला ने 11 दिसंबर 2012 को दुराचार किया था। उसने पूरा वाकया अपने क्लासमेट को बताया। इसके बाद पीड़ित लड़के के घर वालों को पता चला। घरवालों ने पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई। इसके फौरन बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया। नाबालिग लड़के के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों को बचाने संबंधी कानून के तहत मामला दर्ज किया। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: 40 साल की महिला ने किया 11 वर्ष के बच्चे से ‘रेप’ Rating: 5 Reviewed By: Vinay