ताज़ा ख़बर

लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी 300 सीटेः राजीव

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि लोकसभा की तीन सौ सीटों पर भाजपा अपने बूते जीत हासिल करेगी। राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता नहीं है। वे अपनी कमजोरी को सैद्धांतिक मुलम्मे में छिपाना चाहते हैं। रूडी, यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे। महासचिव बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे रूडी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बोले-कांग्रेस में नेतृत्व का संकट है। विश्व में यह पहला उदाहरण होगा जिसमें एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। आम लोग कांग्रेस से बुरी तरह निराश हो चुके हैं। इस बार भाजपा अपने बूते बहुमत जुटा लेगी। केंद्र सरकार अल्पमत में आ चुकी है। तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को खारिज करते हुये रूडी ने कहा कि पर्याप्त वाम सांसदों के अभाव में तीसरा मोर्चा संभव नहीं है। देश में एकमात्र विकल्प भाजपा ही है। उनके अनुसार बिहार में जदयू के साथ भाजपा के संबंध काफी मजबूत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश नीतीश कुमार भाजपा को बेहद सकारात्मक नजरिये से देखते हैं। राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में रूडी ने कहा कि अभी तक संसदीय बोर्ड ने पीएम पद के प्रत्याशी का नाम नहीं तय किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार को प्रतिनिधित्व देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंनें कहा कि माहौल बीजेपी के पक्ष में है। इसके पूर्व प्रदेश कार्यालय में रूडी का स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक नितिन नवीन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी 300 सीटेः राजीव Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in