ताज़ा ख़बर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय हुआ करते थे कभी मंगलानन्द

पं. मंगल पाण्डेय के पिताजी पं. अवधेश पाण्डेय ने अपने पारिवारिक मित्र परशुराम शास्त्री से बातचीत में किए कई खुलासे, पुराने राजनीतिक मित्रों की कार्यशैली को बताया शानदार और बेहतर 
पटना। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सियासी गहमागहमी चरम पर है। सूबे में मुख्य रूप से सियासत के दो ध्रुव काम कर रहे हैं। एक महागठबंधन (जदयू-राजद-कांग्रेस) तो दूसरा एनडीए (भाजपा एवं सहयोगी) चर्चा में है। यदि एनडीए की चर्चा करें तो इस भाजपा नीत गठबंधन की प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। उसी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय के बारे में एक जानकारी मिली कि वे पहले मंगलानन्द पाण्डेय हुआ करते थे। बाद में उन्होंने अपना नाम मंगल पाण्डेय किया। दो अक्टूबर को देशरत्न मार्ग स्थित अपने आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय के पिताश्री पं.अवधेश पाण्डेय ने कई रोचक कई रोचक जानकारियां शेयर कीं। अपने पारिवारिक मित्र परशुराम शास्त्री से बातचीत में उन्होंने कहा-‘राजनीति में आने से पहले मंगल का नाम मंगलानन्द हुआ करता था।’ बातचीत के क्रम में उन्होंने पहले के राजनीतिज्ञों की तारीफ की। इस बाबत उन्होंने कई संस्मरण भी सुनाए। सबके बावजूद मौजूदा सियासत पर कोई खास चर्चा नहीं हुई। अन्य हल्के-फुल्के मुद्दों पर परशुराम शास्त्री के साथ उनके ठहाके भी लगे।
-राजीव रंजन तिवारी (फोन-  +91 8922002003, +91 7759954349)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय हुआ करते थे कभी मंगलानन्द Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in