ताज़ा ख़बर

यूपी की जनता सपा के साथ, केन्द्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकारः मुलायम

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भरा मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामाकंन भरा। यादव दोपहर 2.05 मिनट पर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया। सपा प्रमुख के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रो.राम गोपाल यादव सहित चार प्रस्तावक भी मौजूद थे। मुलायम सिंह यादव ने चौथी बार मैनपुरी से चुनाव के लिये नामांकन पत्र भरा है। वह 1996, 2004 और 2009 में मैनपुरी से सांसद बन चुके हैं। मुलायम सिंह यादव इटावा स्थित अपने आवास से सुबह 10 बजे कार से मैनपुरी के लिये रवाना हुये। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। हैवरा में उनका जोरदार स्वागत हुआ। सैफई पहुंचने पर हजारो लोगों ने जिन्दाबाद के नारे लगाये और गुलाब के फूल बरसाये। सैफई से उनका काफिला करहल पहुंचा जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। करहल से चलकर वह मैनपुरी के सपा के जिला कार्यालय पहुंचे यहां उन्होंने हवन-पूजन किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव और सांसद दर्शन सिंह यादव भी मौजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में न तो भाजपा की हवा है और न ही मोदी का जादू चलेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगा। केन्द्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की बनेगी। सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के साथ जनता है। यहां भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होगे। मुलायम ने कहा कि इटावा मेरा दिल है और आजमगढ़ धड़कन। पूर्वांचल से यह मांग थी मैं आजमगढ़ से लडूं।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: यूपी की जनता सपा के साथ, केन्द्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकारः मुलायम Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in