ताज़ा ख़बर

गुजरात से पहले पंजाब से आई कांग्रेस के लिए खुशखबरी, नगर निगम चुनावों में किया शानदार प्रदर्शन

चंडीगढ़। लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही कांग्रेस के लिए खुशखबरी गुजरात से पहले पंजाब से आई है। यहां पर नगर निगम चुनावों में पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। पंजाब में रविवार (17 दिसंबर) को ही अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों के लिए मतदान किए गए थे। 17 दिसंबर को ही शुरू हुई मतगणना में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘चुनाव के नतीजे बहुत अच्छे रहे हैं। हमलोग काफी खुश हैं। आपको इससे अच्छे नतीजे नहीं मिल सकते। हमने तीनों निगमों में जीत हासिल की है।’ जालंधर नगर निगम में कांग्रेस ने 66 वार्ड जीते हैं, जबकि बीजेपी को 8 और शिरोमणि अकाली दल को 4 वार्ड मिले हैं। जबकि निर्दलीय ने यहां 2 वार्ड पर जीत हासिल की है। अमृतसर नगर निगम में 85 वार्ड में कांग्रेस को 69 वार्ड मिला है। जबकि बीजेपी को 6, SAD को 6 और निर्दलीय ने 4 वार्डों पर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री के गढ़ पटियाला में 60 सीटों में से 56 के रिजल्ट आ गये हैं। इसमें 56 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। इधर शिरोमणि अकाली दल ने निगम चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी ने EVM कैप्चरिंग की है। SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि ये इन चुनावों के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने भी कई बूथों पर कैप्चरिंग के आरोप लगाये हैं। साभार जनसत्ता 
राजीव रंजन तिवारी (संपर्कः 8922002003)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: गुजरात से पहले पंजाब से आई कांग्रेस के लिए खुशखबरी, नगर निगम चुनावों में किया शानदार प्रदर्शन Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in