ताज़ा ख़बर

कांग्रेस के न्योते पर गुजरात जाएंगे यशवंत सिन्हा, नोटबंदी और जीएसटी पर सरकार को घेरेंगे

राजकोट। केंद्र की आर्थिक नीतियों की लगातार आलोचना कर रहे भाजपा नेता यशवंत सिन्हा कांग्रेस समर्पित एक गैर-सरकारी संस्था के न्योते पर गुजरात जाएंगे। विधानसभा चुनाव वाले इस राज्य में पूर्व वित्त मंत्री 14 नवंबर से तीन दिन रहेंगे जहां वह कारोबारी समूह से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि सिन्हा अहमदाबाद, राजकोट और सूरत में व्याख्यान भी देंगे। उनका यह कार्यक्रम कांग्रेस समर्थित एनजीओ लोकशाही बचाओ आंदोलन ने आयोजित किया है। अपने व्याख्यान में पूर्व वित्त मंत्री नोटबंदी और जीएसटी के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हें केंद्र सरकार अपनी बड़ी आर्थिक उपलब्धियां बता रही है। हाल के दिनों में सिन्हा ने अखबारों में अपने लेखों के जरिये केंद्र और वित्त मंत्री अरुण जेटली की आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना की है। उन्होंने यह भी लिखा था कि भाजपा में कई लोग इस सच्चाई से वाकिफ हैं लेकिन भय के कारण कोई कुछ बोल नहीं रहा है।
राजीव रंजन तिवारी (संपर्कः 8922002003)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कांग्रेस के न्योते पर गुजरात जाएंगे यशवंत सिन्हा, नोटबंदी और जीएसटी पर सरकार को घेरेंगे Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in