ताज़ा ख़बर

मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी को लगा जोर का झटका

काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का नहीं खुला खाता 
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के ‘बागी’ राहुल दुबे के सिर जीत का सेहरा सजा। वहीं महामंत्री पद पर भी सछास के ही ‘बागी’ उम्मीदवार अनिल यादव ने जीत हासिल की। जबकि उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद पर समाजवादी और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के साझा उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। उपाध्यक्ष रोशन कुमार और पुस्तकालय मंत्री रवि प्रताप सिंह बने। इस छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जादू नहीं चल पाया। एबीवीपी ने अपनी पिछले साल की उपाध्यक्ष की सीट भी गंवा दी है। काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को काफी गहमागहमी और उत्साह के साथ छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान के तहत 4725 यानी कि 58.10 प्रतिशत वोट पड़े। निर्धारित समय से आधा घंटे पहले दोपहर साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम साढ़े चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिए। अध्यक्ष पद पर राहुल दुबे ने 972 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी वाल्मिकी उपाध्याय को हराया। राहुल दुबे को 2365 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोशन कुमार ने भारी अंतर से चुनाव जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दयाशंकर यादव को 1727 वोटों से हराया। इसी तरह महामंत्री पद पर अनिल यादव ने अंकिता सिंह को 1152 वोटों से हराया। पुस्तकालय मंत्री पद पर 631 वोटों से रवि प्रताप ने सर्वेश पाठक को हराया जीत हासिल की। वहीं संकाय प्रतिनिधि पद पर मानविकी संकाय प्रतिनिधि सुशील कुमार यादव, समाज विज्ञान संकाय प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार वर्मा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पंकज वर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिनिधि अश्वनी जायसवाल, विधि संकाय प्रतिनिधि बृज लाल बने।
राजीव रंजन तिवारी (संपर्कः 8922002003)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी को लगा जोर का झटका Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in