ताज़ा ख़बर

भाजपा ने जारी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की अधिकृत सूची

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव 2017 के द्वितीय चरण में होने वाले देवरिया, संतकबीरनगर व बलिया जनपद के नगर पंचायत अध्यक्षों का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि देवरिया जनपद के नगर पंचायत रामपुर कारखाना से शिवकुमारी देवी, लार से जगदीश यादव, रूद्रपुर से मनोरमा देवी, मझौली राज से सुनील गुप्त, भटनी से मानिक चन्द्र वर्मा, सलेमपुर से बृजेश उपाध्याय, भाटपार रानी से विजय कुमार गुप्ता, गौरी बाजार से ईश्वरचन्द्र विद्यासागर जायसवाल, बरियार पुर से रीता देवी को पार्टी का नगर पंचायत अध्यक्ष का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। डा.सिन्हा ने बताया कि जनपद संतकबीर नगर के नगर पंचायत में हदावल से तारादेवी, हरिहर पुर से बनवारी लाल तथा मगहर से संगीता वर्मा को पार्टी का नगर पंचायत अध्यक्ष का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गयाहै। उन्होंने बताया कि बलिया जनपद के नगर पंचायत चितबड़ा गांव से राजीव सिंह डब्बू, बेल्थरारोड से दिनेश कुमार गुप्ता, सिकन्दरपुर से रवीन्द्र वर्मा, रेवती से कुसुम पाण्डेय, बैरिया से शान्ति देवी, बांसडीह से पूनम गुप्ता, मनियर से भीम गुप्ता, सहतवार से श्रीमती संजू सिंह को पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
राजीव रंजन तिवारी (संपर्कः 8922002003)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भाजपा ने जारी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की अधिकृत सूची Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in