ताज़ा ख़बर

अमेरिका में बोले राहुल गांधी- एनआरआई थे महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल अमेरिका के विश्वविद्यालयों के छात्रों से लेकर उद्योगपतियों तक से संवाद कर रहे हैं। राहुल ने अमेरिका में NRI समुदाय के लोगों के साथ भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वॉयर में भारतीय समुदाय के लोगों से कहा कि देश को आपकी जरूरत है आप अच्छे विचारों के साथ आएं और देश के लिए काम करें। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर से मौलाना लेकर आजाद तक के योगदान का जिक्र किया और कांग्रेस के असली आंदोलन को NRI मूवमेंट बताया। राहुल ने कहा, ‘महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉक्टर अंबेडकर, मौलाना आजाद सभी एनआरआई थे। आजादी के आंदोलन में इन सभी लोगों की अहम भूमिका रही है। कांग्रेस का असली आंदोलन NRI मूवमेंट था। राहुल गांधी ने कहा ‘महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉक्टर अंबेडकर, मौलाना आजाद सहित सभी लोग विदेशों में रहे और दुनिया को देखा, समझा और जाना। इसके बाद ये सभी लोग फिर अपने वतन भारत लौटे और देश के लिए काम किया। राहुल ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों से कहा कि आप लोग अच्छा काम कर रहे हैं। भारत में काफी काम करने की जरुरत है, मैं आप लोगों को आगे आने और आगे बढ़ने का दृष्टिकोण बताने को आमंत्रित करता हूं। उन्होंने कहा कि आप लोग भारत आएं और अच्छे विचारों को लेकर आएं और कांग्रेस के साथ मिलकर देश के लिए काम करें। राहुल ने कहा NRI भारत की रीढ़ है और देश को आपकी जरूरत है। साभार जनसत्ता
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: अमेरिका में बोले राहुल गांधी- एनआरआई थे महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in