गोरखपुर। राष्ट्रभक्ति जन चेतना मंच की गोरखपुर मंडल इकाई लगातार जनसेवा में अपनी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में पिछले कई दिनों से निरंतर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस बाबत मंडल उपाध्यक्ष समीर दुबे और रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि रुग्ण मानवता की सेवा ही असली धर्म है। इसलिए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए।
समीर दुबे और रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निरंतर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। संस्था जनसेवा में पूरी शिद्दत से जुटी हुई है। इसी क्रम में 31 अगस्त को भी इलाके के बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया। बाढ़ पीड़ितों की मदद में अन्य लोगों के अलावा सुनील सिंह, मनोज कुमार चौधरी, अजय कुमार गुप्ता, राहुल, आशुतोष दुबे आदि का विशेष योगदान रहा।
- Blogger Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।