ताज़ा ख़बर

शिवप्रताप शुक्ल के केन्द्रीय मंत्री बनने पर गोरखपुर के भाजपाईयों में खुशी की लहर

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व उप्र के पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ल को केन्द्रीय मंत्री मण्डल में वित राज्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी लहर है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को सीधा जूड़ा हुआ महसूस कर रहा है। बेनीगंज स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल को केन्द्रीय नेतृत्व ने मंत्री बना कर लाखो कार्यकर्ताओं सम्मान बढ़ाया है। शुक्ल का सदैव कार्यकर्ताओं से सीधा सम्पर्क और संवाद रहता है। हम सब आप के सरलता के कायल है। शुक्ल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त की है। बधाई देने वालों में पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पाण्डेय, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, दुर्गा राय, रामजियावन मौर्य, जनार्दन गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चैरसिया, रामधनी गौड़, विनोद राय, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, क्षेत्रीय मंत्री डा.धर्मेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा.सत्येन्द्र सिन्हा, विपिन बिहारी चतुर्वेदी, हरिनाथ भाई, श्रवण कुमार पाण्डेय, पवन कुमार चतुर्वेदी, विनीत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता थे।
गोरखपुर में हुई खेलो भारत अभियान की शुरूआत 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित खेलो भारत अभियान का शुभारम्भ हुआ। प्रातः 9 बजे से ही क्रिकेट, कबड्डी एवं बालीबाल खिलाड़ियों का जमावड़ा सैकड़ों की संख्या में रिजनल स्टेडियम में आना प्रारम्भ हो गया। सर्वप्रथम खिलाड़ियों ने स्टेडियम के भीतर मार्च पास्ट मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों के सामने किया। तदोपरान्त 50 कबुतर और 1000 तिरंगें गुब्बारो के साथ मुख्य अतिथि ने खेल उत्सव का उद्घाटन किया। उसके बाद भारत माता की जय और वंदे मात्रम के नारो से पुरा स्टेडियम गूंज गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये ‘इटवा’ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश द्विवेदी ने कहा कि ‘‘खेल से प्रेम की भावना उत्पन्न होती है, आपसी समरसता बढ़ती है, भारतीय जनता पार्टी विचारों की पार्टी है।’’ पं.दीन दयाल शताब्दी वर्ष पर होने वाले खेलों भारत अभियान का लक्ष्य समाज में खेल के माध्यम से समरसता बढ़ाना है। खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ा जा सकता है। जहां खेल के मैदान में ना कोई बड़ा ना छोटा होता है। खिलाड़ी-2 होता है चाहे वह जैसा हो। पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के विचारों को हम तब आत्मसात कर पायेंगे जब हम समाज के हर वर्ग में भेद-भाव मिटा कर आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना उत्पन्न होगी। इसी क्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने अपने विचार व्यक्त करतेक हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रेरित होकर दीन दयाल उपाध्याय ने सक्रीय राजनीति में कदम रखा। आज हम लोग उपाध्याय जी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। उसी क्रम में खेलो भारत का भी आयोजन हो रहा है। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहमति को देखकर मेरा मन प्रफुल्लित हो उठा। भाजपा के खेल-कुद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह-संयोजक राकेश सिंह पहलवान ने खेल को सद्भावना व प्रेम का सबसे अच्छा माध्यम बताते हुए दीन दयाल जी के विचारों को खिलाड़ियों से व्यक्त किया। खेलो भारत महानगर की संचालन समिति ने वक्ताओं के उदबोधन से पूर्व मुख्य अतिथि एवं मचासीन अतिथि से पं.दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कराया तथा पुष्प अर्पित किया। संचालन समिति ने मुख्य अतिथि सतीश द्विवेदी जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि के साथ सभी अतिथियों ने बारी-बारी से मैदान में जाकर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से मंच पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री डा.योगेश प्रताप सिंह एवं ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, निवर्तमान मेयर सत्या पाण्डेय एवं पूर्व मेयर अंजू चैधरी जी, क्षेत्रीय क्रिड़ाधिकारी अरूणेन्द्र पाण्डेय, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो भानु प्रताप सिंह, महानगर संयोजक शिवेन्द्र मिश्रा, सह संयोजक संदीप सिंह राज, किर्तिमान सिंह सेंगर, गौरव तिवारी बड़ू, अभिषेक शर्मा, मनीष जायसवाल, महेश सिंह राजू, शिवम पाण्डेय, बिट्टू तिवारी, विशाल शाही विक्की, राज सिंह चौहान ‘‘मनी’’ उपस्थित रहें। उद्घाटन समारोह के मंच का संचालन भाजयुमो के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष विपुल त्रिपाठी जी ने किया। इस दौरान महानगर संयोजक शिवेन्द्र मिश्रा व किर्तिमान सिंह सेंगर ने बताया कि खेल उत्सव अनवरत 6 सितम्बर तक चलता रहेगा और उन्होंने महानगरवासियों से आग्रह किया कि आप सभी खेल उत्सव में सादर आमंत्रित हैं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सिंह प्रभारी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमृता गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना सिंह, पदमा गुप्ता, वन्दना गुप्ता, कुमकुम सिंह व महानगर उपाध्यक्ष शशिकान्त सिंह, अर्चना नन्द शाही, डीएन पाण्डेय, राजन जायसवाल, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरी, विनोद दूबे, मुरली मनोहर चैरसिया, मुरली धर पाण्डेय, सौरभ तिवारी ‘‘छोटू’’ राजेन्द्र चैरसिया, श्रवण पटेल (पार्षद), मोहन सिंह (पार्षद), कृष्णा तिवारी, सिद्धार्थ चक्रवर्ती, अभय शुक्ला, सचिन गुप्ता, राहुल चैबे, मुकेश, पवन, रीतेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
भाजपा विस्तारक योजना की बैठक 
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के विस्तारक योजना की बैठक बेनीगंज स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विस्तारक योजना के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने गोरखपुर क्षेत्र के सभी जनपदों से आये पूर्णकालिक विस्तारिकों से कहा कि आप सब पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत हासिल करते हुये 325 सीटे हासिल की है। विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व जन समर्थन प्राप्त हुआ। विस्तारक अभियान का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर क्षेत्र के सभी बूथों को प्रभावी बनाना है। इसके लिए बूथ सेक्टर व मण्डल स्तर पर नियमित बैठके हो। मण्डलो में मण्डल कार्यकारणी की नियमित बैठक हो। इसके लिए विस्तारक योजना बनाई गयी है। श्री पाठक ने आगे की कार्यक्रमो की चर्चा करते हुये कहा कि 25 सितम्बर 2017 को एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस पर सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम का पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयो में मनाया जायेगा। पाठक ने कहा कि जिन स्थानो पर बाढ़ के कारण 26 अगस्त को होने वाली सामान्यज्ञान प्रतियोगिता नही हो पाई है उन स्थानो पर 07 सितम्बर को परीक्षा कराई जायेगी। बैठक में आये विस्तारको की कार्ययोजना की समीक्षा व वृत्त क्षेत्रीय संगठनमंत्री शिव कुमार पाठक ने लिया। और आगे की कार्ययोजना का ब्लू प्रिन्ट सभी विस्तारको को बताया। बैठक को पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पाण्डेय व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लल्लन त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन बैठक विस्तारक योजना के क्षेत्रीय प्रमुख श्रवण कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में पालक कामेश्वर सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, विनोद राय, रामजियावन मौर्य, मारकण्डेय राय, रामधनी गौड़, विस्तारक अतुल श्रीवास्तव, उदय पाल, आनन्द सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, विकास पाण्डेय, प्रेम अग्रहरि, पवन देव त्रिपाठ, सत्य प्रकाश मिश्र, देवेन्द्र सिंह, अशोक यादव, माधवेन्द्र मिश्र, प्रियेश गौड़, जय प्रकाश सिंह, धर्मनाथ खरवार, अभिषेक जायसवाल सहित सभी विस्तारक उपस्थित रहे।
www.newsforall.in पर खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें, फोन-8922002003 (राजीव), ईमेल- contact@newsforall.in
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: शिवप्रताप शुक्ल के केन्द्रीय मंत्री बनने पर गोरखपुर के भाजपाईयों में खुशी की लहर Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in