ताज़ा ख़बर

राष्ट्र निर्माण एवं आम जनता की भलाई के लिए कार्य करें : भानु उपाध्याय

बोंगाईगांव। सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एस. एस. बी.), गुवाहाटी के महानिरीक्षक भानु उपाध्याय ने सेक्टर हेडक्वार्टर एस. एस. बी. बोंगाईगांव का दौरा किया। बोंगाईगांव सेक्टर हेडक्वार्टर के अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अपने संदेश में श्री उपाध्याय ने एस. एस. बी. सीमांत मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कार्यक्षेत्र में राष्ट्र निर्माण एवं आम जनता के विकास गतिविधियों के लिए कार्य करें। उन्होंने अपने संदेश मे कहा कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में राष्ट्रीय विकास एवं राष्ट्रीय एकता के लिए भी कार्य करना होगा। इसके पूर्व सेक्टर हेडक्वार्टर पहुँचने पर श्री उपाध्याय का स्वागत अमित कुमार (उप महानिरीक्षक) एस. एस. बी. बोंगाईगांव सेक्टर ने किया एवं उन्हें सेक्टर हेडक्वार्टर की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद एक बैठक हुई जिसमें भानु उपाध्याय (महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी), अमित कुमार (उप महानिरीक्षक, सेक्टर हेडक्वार्टर बोंगाईगांव), चान्स केसिंग (उप महानिरीक्षक, सेक्टर हेडक्वार्टर, रंगिया) के साथ गुवाहाटी सीमांत के अन्तर्गत आनेवाली वाहिनियों के सेनानायकों एवं क्षेत्र संगठकों ने सीमांत की गतिविधियों पर गहन विचार विमर्श किया। बैठक का संचालन सुशांत दास, स्टाफ अधिकारी (प्रशासन) एवं प्रदीप रावत, उप क्षेत्र संगठक ने किया।

(समाचारों व विज्ञापनों के प्रकाशन के लिए फोन- 8922002003 (राजीव रंजन तिवारी), ईमेल-contact@newsforall.in पर संपर्क करें)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: राष्ट्र निर्माण एवं आम जनता की भलाई के लिए कार्य करें : भानु उपाध्याय Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in