ताज़ा ख़बर

ऐतिहासिक हुआ कांग्रेस प्रत्याशी रानी डॉ.अमीता सिंह का नामांकन

अमेठी। कांग्रेस प्रत्याशी रानी डॉ.अमीता सिंह के नामांकन कार्यक्रम ने अमेठी को वो ऐतिहासिक क्षण दिखाया जो अमेठी के इतिहास में शायद ही कभी देखा हो। अमेठी की मूलभावना से जब भी खिलवाड़ हुआ इसने ऐतिहासिक परिणाम दिया है। नामांकन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब दरअसल एक जनआक्रोश था, बीते पांच साल में अमेठी में व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजकता के मंजर को सभी ने देखा है। अब जब अमेठी चुनाव के मुहाने पर खड़ी है ऐसे में जनता अपने वोट से उस गुंडाराज को ख़त्म करने का मन बना चुकी है, आज का जनसैलाब उसी की एक बानगी मात्र है। कांग्रेस प्रत्याशी रानी डॉ.अमीता सिंह 186 विधान सभा अमेठी सती महारानी जी, जायसी जी की मजार, स्वामी परमहंस महाराज, सिद्धपीठ माँ कालिका देवी , देवी पाटन धाम में दर्शन के उपरांत 11 बजे गौरीगंज कलक्ट्रेट में पहुँच कर अपना नामांकन किया। बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से उन्होंने पति व सांसद महाराज डॉ.संजय सिंह और बेटी आकांक्षा सिंह के साथ पहुँचकर अपना पर्चा भरा। नामांकन के उपरांत उन्होंने अमेठी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सांसद डॉ संजय सिंह ने विपक्षियों आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2019 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेगें। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन समाजवादी पार्टी की नीतियों के साथ है। भ्रष्टाचार और अपराध के साथ नहीं। हमने प्रारम्भ से ही अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों से लड़ने की बात कही थी उसे कर निभाया, अब बारी आप की है। रामलीला मैदान में उपस्थित हजारों उत्त्साही कार्यकर्ताओं से रानी डॉ.अमीता सिंह ने कहा आज आप सब के सामने अमेठी की अस्मिता का सवाल है। 2012 में आप के निर्णय का सम्मान कर हम पीछे जरूर हटे परंतु आप पर हुए बेइन्तहां जुर्म और परेशानी को देख वापस 2013 से हम आप के साथ है और आगे भी खड़े रहेंगे। आप की ताकत और समर्थन के बल पर हम 2017 से लेकर जीवन पर्यन्त आप की मदद करते रहेंगे। दो दिन पहले सपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले तुलसी राम यादव और संतदीन यादव ने आज अपने हजारों समर्थकों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभा का कुशल सञ्चालन प्रो. डॉ राधेश्याम तिवारी ने किया। सभा क्षेत्र से मौलाना फिरोज, संतोष सिंग गरिकपुर, कुद्दूस खान एडवोकेट, योगेन्द्र मिश्र, नरसिंह बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। शहर की भीड़ से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए, जगह जगह जाम की स्थिति जरूर देखी गई परंतु लोगों की जुबान पर बस एक ही चर्चा थी वो थी अमेठी में बह रही परिवर्तन की बयार। कार्यक्रम की भव्यता का गवाह जिले की मीडिया भी हुई। रानी डॉ अमीता सिंह ने मीडिया से जुड़े लोगों के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम मंक सांसद डॉ संजय सिंह, रानी डॉ अमीता सिंह, राजकुमारी आकांक्षा सिंह के अतिरिक्त योगेन्द्र मिश्र जिला अध्यक्ष, नरसिंह बहादुर सिंह विधानसभा प्रभारी, दिनेश गर्ग क्वादिनेटर, अशोक सिंह हिटलर, सरद सिंह, पप्पू तिवारी,धनञ्जय यादव, कृष्ण लाल,ननके सिंह, मुमताज आलम,सर्वेश सिंह सोसल मीडिया इंचार्ज, धनंजय सिंह कोहरा, बलराम ओझा, गया प्रसाद पाण्डेय मड़ौली, राम प्रताप सिंह ठेंगहा, हंस राम सिंह, रामपाल मिस्र धरई, रामचंद्र त्रिपाठी भेटुआ, रामलाल कोरी भेटुआ, बद्री विशाल मिस्र टिकरी, महेंद्र तिवारी भीमी पवन दुबे कल्याणपुर, रोहित सिंह, संतोष सिंह सहित संतदीन यादव, राजाराम यादव, तुलसी राम यादव सहित विधानसभा के हजारों प्रमुख कार्यकर्त्ता पुरे जोश के साथ उपस्थित रहे।
राजीव रंजन तिवारी, फोन- 8922002003
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ऐतिहासिक हुआ कांग्रेस प्रत्याशी रानी डॉ.अमीता सिंह का नामांकन Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in